भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने चंडीगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर में की सफाई

प्रधानमंत्री मोदी के `स्वच्छ तीर्थ’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे भाजपा नेता

CHANDIGARH, 19 JANUARY: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे `स्वच्छ तीर्थ’ अभियान के अंतर्गत आज चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सफाई कर श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी का ही प्रताप है कि देशभर का माहौल राममयी बना हुआ है तथा अयोध्या के साथ देशभर में मंदिरों व अन्य तीर्थ स्थलों की साफ-सफाई और जन सेवा से धर्म के प्रति आस्था दिखाने का प्रयास है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में भाजपा चंडीगढ़ द्वारा 22 जनवरी को लोगों में बांटने के लिए बनाए जा रहे देसी घी के 125 क्विंटल लड्डुओं के कार्य का भी जायजा लिया व इस कार्य में लगे हुए सभी रामभक्तो को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लड्डू प्रसाद वितरण के इंचार्ज रामवीर भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, अवि भसीन, कार्यालय सचिव सन्नी पूरी, मेयर अनूप गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमिता कोहली सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!