पार्टी ने घर-घर पहुंचाने के लिए बनवाए हैं 150 क्विंटल लड्डू
CHANDIGARH, 21 JANUARY: कल अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा बनवाए गए शुद्ध घी के 150 क्विंटल लड्डुओं का आज चंडीगढ़ के श्रद्धालुओं में वितरण शुरू किया गया। इस अभियान की शुरुआत सेक्टर-18 स्थित राधा कृष्ण मंदिर से चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने की।

मल्होत्रा ने बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे शहर में लड्डुओं का वितरण किया जा रहा है। भाजपा के सभी जिलों में यह लड्डू घर-घर वितरण की लिए पहुंचाए जाएंगे। जतिंदर मल्होत्रा ने बताया कि सारा देश राम रंग में सराबोर है। सारे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश फिर से दीवाली मना रहा है। इसी तरह चंडीगढ़ में भी श्रद्धालुओं और चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। लड्डू बनाने से लेकर, लड्डुओं का भगवान को भोग लगाने के बाद और वितरण के समय एक समारोह जैसा माहौल देखा गया।
इस अवसर पर मेयर अनूप गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद, उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, शक्ति प्रकाश देवशाली, महकवीर सिंह संधू प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, सतपाल वर्मा, पार्षद दिलीप शर्मा, मनोज सोनकर, लखबीर बिल्लू, सतिंदर सिद्धू, नरेश पांचाल उमेश घई, गीता चौहान, मोहिंदर कौर और प्रदेश के अन्य कार्यकर्ता और नेतागण उपस्थित रहे।

