चंडीगढ़ में भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां

शक्ति केंद्र सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिए बूथ प्रबंधन के टिप्स, कहा-माइक्रो मैनेजमेंट से जीतेंगे चुनाव

CHANDIGARH, 20 NOVEMBER: भारतीय जनता पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीर है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों व कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत कर दी है। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा आज सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। सम्मेलन में उनके अलावा हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय टण्डन, प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलू , प्रदेश महामंत्री रामवीर, चंद्रशेखर , मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों तथा सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजक, सह संयोजक तथा सभी शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु ने माइक्रो मैनेजमेंट का मंत्र दिया तथा कहा कि पन्ना व प्रमुख बूथ समिति जैसी माइक्रो मैनेजमेंट से ही कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की व शक्ति केन्द्र प्रमुखो की भूमिका के बारे विस्तार से बताया। उन्होने किसी भी चुनाव को जीतने में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओ की भूमिका के महत्व के बारे में बताया तथा कहा कि किसी भी चुनाव को बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के बूते ही जीता जा सकता है। उन्होंने सभी शक्ति केंद्रों के गठन व क्रियाशील करने का आहवान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं के सवालों के उत्तर भी दिए। संगठन मन्त्री ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया तथा कार्यकर्ताओं से आहवान कि वे इन योजनाओं को लोगों तक लेकर जाएं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा बूथ समितियों के गठन के बारे में निर्देश दिया। उन्होंने हर मंडल में बूथ समितियों के गठन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अरुण सूद ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एससी/बीसी वर्ग के कम से कम 15 से 20 नए सदस्य बनाए जाने जरूरी हैं। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी बूथों पर पार्टी द्वारा मनाए जाने वाले बूथ स्तर के सभी 6 कार्यक्रम अवश्य आयोजित किए जाएं। अधिक से अधिक जनसम्पर्क किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने चुनाव में सोशल मिडिया व टैक्नोलोजी की भूमिका पर चर्चा की तथा टैक्नोलोजी का अधिक से अधिक प्रयोग करके लोगों तक पहुंचने के बारे मे बताया। अमित मालवीय ने कहा कि आज के युग में टैक्नोलोजी बहुत महत्वपूर्ण है। टैक्नोलोजी/मोबाइल फोन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सकता है। इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

error: Content can\\\'t be selected!!