भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक से मिला भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल, निगम चुनाव पर की चर्चा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आज प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। देहरादून में हुई इस मुलाकात के दौरान भूपेंद्र शर्मा ने उन्हें चंडीगढ़ में चल रहीं चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही इस साल होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भी केन्द्रीय मंत्री डॉ. निशंक से विचार-विमर्श किया।

निशंक ने भूपेंद्र शर्मा को दी बधाई
भाजपा उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. निशंक ने भूपेंद्र शर्मा व उनके साथ गए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के नेताओं से चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियों में पूरी टीम के साथ जोरशोर से जुटने तथा इस चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक बार फिर बड़ी भूमिका निभाने के लिए कहा। भूपेंद्र शर्मा ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से चंडीगढ़ आकर पार्टी के उत्तराखंड प्रकोष्ठ की समूची टीम का मार्गदर्शन करने का भी आग्रह किया। इस पर डॉ. निशंक ने जल्द ही चंडीगढ़ का कार्यक्रम बनाने का आश्वासन दिया। डॉ. निशंक ने भूपेंद्र शर्मा को चंडीगढ़ में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए बधाई भी दी।

error: Content can\\\'t be selected!!