BJP चंडीगढ़ में प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए लगाएगी प्रशिक्षण शिविर

पौधारोपण व मोदी @20 कार्यक्रम भी किए जाएंगे, भाजपा की बैठक में छात्रा हिराक्षी को दी गई श्रद्धांजलि

CHANDIGARH, 12 JULY: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक आज सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता मे आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि बैठक में भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी तथा जिलों व मोर्चा के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में तय किया गया कि पार्टी के मंडल व जिला स्तर के प्रशिक्षण शिविर लगाए जा चुके हैं। अब 15 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी व कार्यशैली के बारे में विभिन्न महान हस्तियों के विचारों से संकल्पित पुस्तक मोदी @20 को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश व जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिला व मोर्चा अध्यक्षों से रिपोर्ट ली व सबको विभिन्न काम पर लगाया।

पार्टी द्वारा अब मानसून के मौसम में पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। बैठक में इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 250 साल पुराना पेड़ गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा हिराक्षी को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

error: Content can\\\'t be selected!!