प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता 4000 पौधे लगाएंगे: नरेश अरोड़ा

Prime Minister Narendra Modi’s birthday celebration CHANDIGARH, 16 SEPTEMBER: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ प्रदेश इकाई सेवा पकवाड़े के रूप में मना रही है, जिसमें विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे और चंडीगढ़ के सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े में कार्य करेंगे। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम पौधारोपण का भी है।

इस विषय में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं में अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाने के लिए बहुत ही उत्साह है। इस बार चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने शहर में 4000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। अरोड़ा ने कहा कि हर सेक्टर में पौधारोपण कार्यक्रम कार्यकताओं के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला, मंडल, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता और पन्ना स्तर के कार्यकर्ता भी अपना योगदान देंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी हो।

error: Content can\\\'t be selected!!