भाजपा का स्थापना दिवस सप्ताह: समाज, राष्ट्र, संगठन और अपने इतिहास को भुला कर कोई आगे नहीं बढ़ सकता: प्रो. धूमल

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने किया सेमी वर्चुअल वेबिनार का आयोजन

CHANDIGARH: जो समाज, राष्ट्र, संगठन और अपने इतिहास को भुला देता है वह विकास की राह पर अग्रसर नहीं हो सकता। ये हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ही देन है कि उन्होंने पार्टी के नैतिक मूल्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया, जिसका परिणाम ये है कि 2 सांसदों से शुरू हुई पार्टी आज 303 सांसदों तक पहुंच चुकी है। इसलिए हमें अब भी भावी पीढ़ी को इन बातों से अवगत करवाना आवश्यक है। ये उदगार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ ़द्वारा आयोजित सेमी वर्चुअल वेबिनार के दौरान व्यक्त किए।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के तीसरे दिन आज वेबेक्स के माध्यम से सेमी वर्चुअल वेबिनार भाजपा का इतिहास और विकास और मोदी सरकार की उपलब्धियां विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने मुख्य वक्ता प्रो. धूमल केविचारों को सुना। कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने दीप प्रज्वलन से की। इस मौके पर वन्देमातरम का भी गान हुआ। इसके बाद अरुण सूद ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।

प्रो. धूमल ने कहा कि पार्टी के विकास को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है। प्रथम चरण में जनसंघ के रूप में, दूसर ेचरण में 1977 से 2014 तक तथा 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकल बहुमत वाली पार्टी के रूप में। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो अपने देश को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी औरविश्व गुरु बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। देश विभाजन के बाद की परिस्थितियों में तत्कालीन प्रधानमंत्रीजवाहर लाल नेहरू के तुष्टिकरण की नीति के कारण उपजे राजनैतिक माहौल में डॉ। श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने इस्तीफा दिया था और राष्ट्र को नैतिक मूल्यों पर आधारित सही दिशा प्रदान करने हेतु और वर्ष1951 को जनसंघ की स्थापना की 7 1977 मेंआपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी का निर्माण हुआ जिसमें जनसंघ समेत अन्यदलों का विलय हो गया।

धूमल ने कहा कि 1977 मेंइंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की चुनावी हार हुई और तीन साल तक जनतापार्टी की सरकार चली। 1980 मेंजनता पार्टी में कुछ लोगों के राजनैतिक स्वार्थ के चलते जनसंघ के नेताओंपर उंगली उठाई जाने लगी और ये भी आरोप लगाया कि इनके नेताओं के पास राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की सदस्यता है 7 इस से आहात होकर जनसंघ के नेताओं ने निर्णय लिया किवे सता के लालच में अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा को नहीं छोड़ सकते परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी का निर्माणकिया गया। 1984के आम चुनाव मेंभाजपा को लोकसभा की केवल दो सीटें मिलीं। बावजूद इसके पार्टी के नेताओं ने हार नहींमानी और धीरे धीरे पार्टी की विचारधारा का प्रसार करते हुए कई राज्य की सरकारों परअपनी पकड़ बनायी 7 वर्ष 1996 मेंभाजपा देश में सबसेबड़े दल के रूप में उभरी। अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा को सरकार बनीलेकिन बहुमत के अभाव में वह 13 दिनही चल पाई।

उन्होंने कहा कि 1998के लोकसभा चुनाव केबाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का निर्माण हुआ और अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली। इसके बाद आम-चुनावमें राजग को पुन: पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार नेअपना कार्यकाल पूर्ण किया। 2004 केआम चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और अगले 10 वर्षों के लिए मुख्य विपक्षी दलकी भूमिका बखूबी निभाई। 2014  में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए भ्रष्टाचारसे तंग आकर देश की जनता ने भारी बहुमत से एनडीए को जिताया और देश में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी केलम्बे समय के राज में देश का विकास जिस धीमी गति से हो रहा था केंद्र में श्रधेयअटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने देश की विकास की परिभाषा ही बदलनी शुरू की। जो काम वर्षों तक नही होते थे वो अब भ्रष्टाचार तन्त्र से मुक्त होकर देश में विकासके नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने इसी विकास कीरेलगाड़ी को आगे बढाया और देश का चहुँ मुखी विकास का नारा दिया और साथ ही कहा किसबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उनकीसरकार ने विकास के कार्यों की झड़ी लगा दी और देश की जनता ने दोबारा से मोदी सरकारको प्रचंड बहुमत के साथ अपना विश्वास दिया। ये देश की जनता की सोच का ही परिणामहै कि जनता ने अपना विश्वास देकर ये दिखाया कि आज देश अगर सुरक्षित है तो वो भाजपाके हाथों में ही सुरक्षित है। मोदी सरकार ने जम्मू और कश्मीर के लिए विशेषसंवैधानिक दर्जा धारा 370 और 35 को ख़त्म वहां की जनता को विकास की मुख्य धारा केसाथ जोड़ा। मुस्लिम सम्प्रदाय की महिलाओं को तीन तलाक वाली प्रताडऩा से मुक्तिदिलवाई। देश के गरीबों को सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान को सीधे उनके खातेतक पहुँचाने के लिए जनधन खाते खुलवाए और बिचोलियों के चंगुल से बचाने हेतु लाभ कीराशि अब सीधे उनके खाते में डलनी शुरू हो सकी।

उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों से जो गाँवबिजली से जगमग नहीं थे वहां पर भी बिजली को पहुँचाया गया। गरीब महिलाओं कोउज्ज्वला योजना से नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए। देश को आत्मनिर्भर बनाने औरयुवाओं के बीच रोजगार के अवसर अधिक करने हेतु स्वयं का लघु उधोग खुलवाने में हाथआगे बढ़ाये। किसानों के खातों में सीधे पैसे पहुँचाने का काम किया। देश की सेनाओंको सशक्त बनाने हेतु उन्हें बहु तकनिकी अस्त्रों और शस्त्रों से सुस्सजित किया। तेजस और रफाल जैसे लड़ाकू विमानों से देश की सेना और सीमाओं की सुरक्षा को औरपुख्ता किया और दुश्मन के घर में घुस कर अपने शहीदों का बदला लेकर मोदी सरकार नेये भी सन्देश दिया कि ये मोदी सरकार साहसी निर्णय लेने वाली सरकार है। पडौसी देशहलके में न ले ये भारत अब वो भारत है जो उनके नापाक इरादों के लिए हर प्रकार सेमुह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

प्रो. धूमल ने कहा कि आज बहुत से रक्षा से जुड़े सामान देश में हीनिर्मित होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। अब तो हमारे देश कामान सम्मान अन्य देशों में भी बढ़ा है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश की दशा औरदिशा ही बदल दी है। आज देश इतना सक्षम हो रहा है कि वो कोरोना जैसी बिमारी कीरोकथाम के लिए सभी देशों को दवा भेज रहा है और उनके लिए दवा बना भी रहा है। आजदेश में निर्मित सामान विदेशों में भी भेजा जाने लगा है। अब आयात के साथ साथनिर्यात में भी काफी इजाफा हो रहा है जो कि हमारे लिए एक गर्व की बात है। अन्तरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत के वैज्ञानिकों को पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है। हमारे वैज्ञानिक आज अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रहित के लिए जो कहा वो कर के दिखाया और निरंतर इसकेप्रयास चल रहे हैं आज मोदी सरकार के काल में किसी भी क्षेत्र को देखें, चारों तरफविकास ही विकास नजर आ रहा है। यहाँ मोदी सरकार को पारदर्शिता वाली सरकार का नामभी दें तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी। देश में विकास के कीर्तिमान बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में फर्जीवाड़ा कम्पनियों से आर्थिक क्षेत्र में लगाये जा रहे चूने पर रोक लगानेके लिए मोदी सरकार ने व्यापक कदम उठाये और उसका परिणाम ये रहा कि फर्जी कम्पनी बंदहुई और उनके फर्जी निदेशकों पर भी शिकंजा कसा जाने लगा। आज देश में टैक्स भरनेवालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को और सशक्त कियाजा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी मोदी सरकार ने देश के अन्दर सहीसमय पर सही निर्णयों चाहे वो कठोर भी क्यों न हो उनके परिणाम से इस वैश्विक बिमारीसे होने वाले नुक्सान में कमी की। आज देश में वैक्सीन तैयार कर नया आयाम पैदाकिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो विकास के लिए कार्य कर रही है वो सराहनीयहै ऐसे में हम भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य है कि उनके विकास के कार्योंको जनता के बीच लेकर जाएँ। हमें अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत पालन करनाहोगा। सरकार की जनहितकारी योजनाओं का निष्पक्षता से अनुपालन हो, इस दिशा में विचार करना होगा। जबपूरी भाजपा एकजुटता से खड़ी होगी तभी यह देश सही मायने में सोने की चिडिय़ा बनसकेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!