उत्तराखंड में पुनः BJP की जीत से राज्य के विकास का नया रास्ता खुला: शशिप्रकाश पांडेय

CHANDIGARH, 10 MARCH: कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय उत्तराखंड विकास परिषद के सचिव व चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रवक्ता शशि प्रकाश पाण्डेय ने उत्तराखंड में पुनः भाजपा सरकार बनने पर खुशी जताते हुए सभी उत्तराखंडवासियों व सभी जनों का आभार व्यक्त किया है।

पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की जीत ने राज्य के विकास का नया रास्ता खोला है। उत्तराखंडवासियों ने भाजपा को पुनः बहुमत देकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के दोबारा बनने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की बाजुओं को मजबूत किया है। साथ ही देश व राज्य के विकास के लिए उत्तराखंडवासियों ने अपना कीमती वोट देकर सही निर्णय लेते हुए अपने राज्य को मजबूत किया। पाण्डेय ने कहा कि हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि पुष्कर धामी अपने दूसरे कार्यकाल में भी सफल हों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन्त्र सबका साथ सबका विकास पर काम करते हुए उत्तराखंड राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

error: Content can\\\'t be selected!!