भाजयुमो ने चंडीगढ़ में निकाली विकास तीर्थ साइकिल रैली

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली विकास रैली

CHANDIGARH, 14 JUNE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा की अगुवाई में ‘विकास तीर्थ साइकिल रैली’ रैली निकाली गई, जिसमें विशेष रूप से भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि आज कश्मीर से कन्यकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक एक संविधान लागू है और एक निशान तिरंगा फहराया जाता है। आज भारत की ओर आँख उठाकर देखने वाले देशों को उनके घर में घुसकर मारा जाता है। उन्होंने बताया कि आज देश हो या चंडीगढ़ हर जगह अभूतपूर्व विकास कार्य इन पिछले आठ साल में हुए हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भाजयुमो द्वारा आयोजित की गई आज की यह विकास रैली भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर की गई है तथा लाभार्थियों तक पहुंचने की मंशा से यह रैली का आयोजन किया गया है । चंडीगढ़ में अगर हम बात करें तो चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट चौक पर बनाया गया एयर प्यूरीफायर, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, साइकिल शेयरिंग सिस्टम, 24×7 पानी की सप्लाई, चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बस का चलाया जाना, पक्षी पार्क, महिला भवन सेक्टर 38, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 38 तथा रोज गार्डन सेक्टर 16 को सेक्टर 17 से जोड़ने वाला अंडरपास को विकास तीर्थ के नाम के रूप में पहचान दी जा सकती है। चंडीगढ़ भाजपा इन सभी स्थानों को भाजपा की सरकार द्वारा बनवाये गए विकास तीर्थ मानती है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि हमारी पीढ़ी को देश की आज़ादी में आहुति डालने का सौभाग्य चाहे ना प्राप्त हुआ हो, पर हमें देश के लिए जीने का मौक़ा ज़रूर मिला है और युवा मोर्चा का सदैव यह लक्ष्य रहा है कि भारत को परम वैभव दिलाकर पुनः विश्वगुरु बनाया जाए।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली में साइकिलों पर तिरंगा झंडा लगा कर सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह रैली भाजपा कार्यालय ‘कमलम’ सेक्टर 33 से शुरू होकर सेक्टर 17 प्लाज़ा में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर भाजपा महासचिव रामवीर, सचिव हुक्म चंद, उपमहापौर अनूप गुप्ता रविकांत शर्मा शर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष अरूणदीप सिंह, वरिंदर राणा, प्रदेश महासचिव गणेश झा, जसमनप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव पंकज संदूजा आदि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!