बीएम खन्ना चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पब्लिक ग्रीवेंस सैल के चेयरमैन बने

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने अब पुराने कांग्रेसी नेताओं को भी पार्टी में पुनः सक्रिय करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां भी दी जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीएम खन्ना को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पब्लिक ग्रीवेंस सैल का चेयरमैन नियुक्त किया।

सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष सुभाष चावला ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह बड़हेरी, जतिंदर धामी समेत कई कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में बीएम खन्ना को नियुक्त पत्र सौंपा तथा उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम तेज करने का निर्देश दिया। चावला ने उम्मीद जताई कि बीएम खन्ना की इस नियुक्ति से शहर में कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!