ANews Office: मशहूर शायर राहत इंदौरी का आज इंतकाल हो गया। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद इंदौर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 70 वर्षीय राहत इंदौरी ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी स्वयं ट्वीट करके दी थी। आज शाम करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि उन्हें निमोनिया भी था तथा लगातार तीन हार्ट अटैक भी आए।
BREAKING NEWS: कोरोना से मशहूर शायर राहत इंदौरी का इंतकाल

