मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सिर्फ एक जुमले की तरह: वड़िंग

CHANDIGARH, 2 FEB: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि जनता की उम्मीदों के विपरीत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किये गये केंद्रीय बजट ने समाज के सभी वर्गों को निराश किया है और वास्तव में यह केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का एक जुमला साबित हुआ है। 

वड़िंग ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्योंकि यह भाजपा सरकार के न केवल इनके मौजूदा कार्यकाल का, बल्कि आने वाले लंबे समय तक का आखिरी बजट होने जा रहा था, तो हमें उम्मीद थी कि वित्त मंत्री देश के लोगों को कुछ अच्छा बिदाई का तोहफा देंगी, लेकिन वह काफी निराशाजनक साबित हुईं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा सरकार से यह बताने को कहा कि यह कैसे आम आदमी की मदद कैसे करता है। वड़िंग ने कहा कि क्या मायने रखता है कि यह आम आदमी की पीड़ाओं को दूर करने में कैसे मदद करता है, जो पूरी तरह से विफल रहा है। बजट में कोई उचित प्रावधान नहीं है, जो खासकर कोविड महामारी के बाद रोजगार और आय वृद्धि के लिए कुछ आशा जगा सके। वड़िंग ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह पंजाब, खासकर कृषि की चिंता को दूर करने में विफल रहा है। बजट पर सरसरी नजर डालने से पता चलता है कि इस सरकार के लिए कृषि क्षेत्र सबसे कम और आखिरी प्राथमिकता है।

error: Content can\\\'t be selected!!