प्रॉपर्टी टैक्स में तीन गुना वृद्धि का मामलाः चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने किया BJP पर जोरदार हमला

लड़ाई अभी शुरू हुई है, टैक्स बढ़ोत्तरी वापस न होने तक युवा कांग्रेस न चुप बैठेगी, न पीछे हटेगीः दीपक लुबाना

CHANDIGARH, 18 APRIL: चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स में तीन गुना बढ़ोत्तरी को लेकर गरमाई राजनीति के बीच चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना ने आज भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा सरकार के लिए चंडीगढ़ को राजनीतिक फायदे का जरिया नहीं बनने दिया जाएगा। चंडीगढ़ की जनता पर थोपे जा रहे टैक्स पर टैक्स के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई अभी शुरू हुई है और टैक्स बढ़ोत्तरी वापस न होने तक युवा कांग्रेस भी न चुप बैठेगी, न पीछे हटेगी।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक लुबाना ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स में तीन गुना बढ़ोत्तरी आम जनता के साथ खुला अन्याय है। पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों पर अब टैक्स का बोझ बढ़ाकर भाजपा ने ये साफ कर दिया है कि उसे जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है।

लुबाना ने कहा कि यह टैक्स नहीं, बल्कि जनता की जेब पर डाका है। चंडीगढ़ हमेशा एक मॉडल शहर रहा है, लेकिन भाजपा की जनविरोधी नीतियों ने इसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। युवा कांग्रेस इस फैसले की कड़ी निंदा करती है और टैक्स बढ़ोत्तरी को हर हाल में वापस लेने की मांग करती है।

दीपक लुबाना ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर पहले ही सड़कों पर उतर चुकी है। अब हर वार्ड में लोगों को जागरूक करेगी और इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए चंडीगढ़ को राजनीतिक फायदे का जरिया नहीं बनने दिया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!