भाजपा के इशारे पर किसान आंदोलन की आड़ में चंडीगढ़ प्रशासन ने लगाई धारा-144: चंडीगढ़ युवा दल

CHANDIGARH, 11 FEBRUARY: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में धांधली को लेकर भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियां शांतिपूर्ण तरीके से शहर में प्रदर्शन कर रही हैं। भाजपा इन प्रदर्शनों की सफलता से परेशान है, क्योंकि इन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी से घबराकर भाजपा ने प्रशासन पर दबाव डालकर चंडीगढ़ में धारा 144 लागू करवाई है। ये कहना है चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बंगिया व संयोजक सुनील यादव का।

उन्होंने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विपक्षी प्रदर्शनों से परेशान भाजपा शासित प्रशासन ने किसान आंदोलन की आड़ में धारा 144 लागू की है, परंतु विपक्ष चुप नहीं बैठेगा और न ही मुकद्दमों से डरेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूर्ववत ही जारी रहेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!