हाउसिंग बोर्ड के मकानों में बदलाव को दिल्ली पैटर्न पर नियमित करे चंडीगढ़ प्रशासन: सत्य पाल जैन

CHANDIGARG: मकान बचाओ समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज इसके अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा के नेतृत्व में चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्य पाल जैन से भेंट की तथा केन्द्रीय गृहमंत्रीअमित शाह और चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर के नाम दो मांग पत्र सौंपे, जिसमें मांग की गई है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में किये गये आंतरिक बदलावों को दिल्ली पैटर्न पर नियमित किया जाये।

जैन ने आज ही यह दोनों ज्ञापन अमित शाह एवं वी पी सिंह बदनौर को भेज दिये। प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अविनाश धवन, रमन शर्मा और होशियार सिंह भी शामिल थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वी पी सिंह बदनौर को आज लिखे पत्रों में जैन ने कहा कि मकान बचाओं समिति ने इससे पहले भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन भेजा था जिसमें यहीं मांग की गई थी कि चंडीगढ़ के मकानों में आंतरिक परिवर्तनों को दिल्ली पैटर्न पर नियमित किया जाये।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर गृह मंत्रालय ने इस मांग पत्र को 24 दिसम्बर, 2020 को चंडीगढ़ प्रशासन को उचित कार्रवाई के लिये प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि कई महीने बीत जाने के बावजूद भी इस सम्बंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिये गये।

जैन नेअमित शाह और वी पी सिंह बदनौर से निवेदन किया है कि वह तुरंत मामले में हस्तक्षेप करें तथा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में किये गये आंतरिक परिवर्तनों को तुंरत दिल्ली पैटर्न पर नियमित करने का आदेश दें।

error: Content can\\\'t be selected!!