चंडीगढ़ भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ

अरुण सूद ने पार्टी के सभी जिलों में भी फहराया तिरंगा, लोगों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

CHANDIGARH, 15 AUGUST: चंडीगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने देेश का 77वां स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया। इसके लिए सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की विशेष उपस्थिति में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री चंद्रशेखर व रामवीर, मनोनीत पार्षद उमेश घई, पूर्व महापौर सरबजीत कौर, रविकांत शर्मा, पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इसके अलावा चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के अन्य साथियों के साथ भाजपा की चंडीगढ़ प्रदेश इकाई के सभी 6 जिलों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रा दिवस मनाया। इस अवसर पर अरुण सूद ने सभी चंडीगढ़वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी से अपने राष्ट्र को सुरक्षित, समृद्ध एवं विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

चंडीगढ़ में भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
error: Content can\\\'t be selected!!