संसदीय प्रतिनिधिमंडल में अतुल गर्ग को शामिल किए जाने पर चंडीगढ़ भाजपा ने जताई खुशी

यह प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता को बल प्रदान करेगाः कैलाश चंद जैन

CHANDIGARH, 18 MAY: भारत सरकार द्वारा गठित सात सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों में से यूएई, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोंगो तथा सिएरा लियोन जैसे रणनीतिक देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग को शामिल किए जाने पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

सांसद अतुल गर्ग

इन प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य विश्व स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाना तथा ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई से वैश्विक समुदाय को अवगत कराना है।
इस अवसर पर अतुल गर्ग ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जो भारत की वैश्विक छवि को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। मैं इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने अतुल गर्ग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है और हमें पूर्ण विश्वास है कि अतुल गर्ग के अनुभव व दूरदृष्टि से यह मिशन और अधिक प्रभावशाली सिद्ध होगा। उनकी भागीदारी इस प्रतिनिधिमंडल की भूमिका को और भी सशक्त बनाएगी। जैन ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल संबंधित देशों के नेताओं एवं राजनयिकों से मुलाकात कर भारत की स्थिति स्पष्ट करेगा तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता को बल प्रदान करेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!