चंडीगढ़ भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गठित की नई सोशल मीडिया टीम

इस टीम में महिला सदस्यों को भी विशेष स्थान दिया गया: मोहिंदर निराला

CHANDIGARH, 04 FEBRUARY: आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जमीनी स्तर पर काम करने के लिए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक मोहिंदर निराला ने आज अपनी नई टीम की घोषणा की। निराला ने बताया के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के साथ चर्चा करके नई टीम बनाई गई है। इसमें पांच सह संयोजक और 25 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं, जिनमें सह-संयोजक की जिम्मेदारी जीनत राणा, आदित्य भार्गव, अंकित अरोड़ा, समीर चाकू और राजीव अरोड़ा को दी गई है।

निराला ने बताया कि केंद्र सरकार और भाजपा की महिला सशक्तिकरण की नीति को मद्देनजर रखते हुए इस टीम में महिला सदस्यों को भी विशेष स्थान दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार जो व्यक्ति सोशल मीडिया पर निजी तौर पर भी सक्रिय हैं और उनकी अपनी फैन फॉलोअर्सशिप हजारों में है, उनको प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा इस बात पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया गया है कि इन कार्यकर्ता को सोशल मीडिया की पूरी जानकारी हो।

निराला ने बताया कि आजकल लोगों की जीवनशैली में सोशल मीडिया का बहुत महत्व है। सभी लोग सोशल मीडिया से किसी न किसी प्रकार से जुड़े हैं। इसलिए हमारी टीम भाजपा की विचारधारा, नीतियों और सरकार के लोकसेवा के कार्यों को सोशल मीडिया के जरिए हर नागरिक के सामने रखेगी। यही नहीं, सोशल मीडिया के जरिए जहां पहली बार वोट करने वाले युवाओं को वोट की अहमियत समझाई जाएगी, वहीं वोट प्रतिशत को भी बढ़ाने की कोशिश करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। निराला ने कहा कि इस प्रयास से आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में भाजपा की सरकार बनाकर देश को आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!