Chandigarh BJP ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत चंडीगढ़ में भाजपा चंडीगढ़ (Chandigarh BJP) द्वारा प्रदेश कार्यालय कमलम में कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, उपाध्यक्ष आशा जयसवाल, डॉ. रुचित उप्पल, देवी सिंह, अनूप गुप्ता, महेंद्र निराला सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय स्वस्थ स्वयंसेवक अभियान चलाया जा रहा है जिसके बारे में राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर ने चंडीगढ़ कार्यालय में पहुंचकर चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया तथा चंडीगढ़ में अभियान की विधिवत शुरुआत की।

राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर ने कार्यकर्ताओं को इस अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आह्वान पर पूरे देश में स्वास्थय स्वयंसेवकों का निर्माण किया जाएगा ये स्वयंसेवक आवश्यकता के समय लोगों तक जाकर जनता में स्वास्थय से संबंधित सेवाएं प्रदान करेंगे।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कॅरोना महामारी से लड़ाई के लिए ट्रेनिंग प्रदान की। करोना महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से लोगों की सेवा की है वह बहुत अतुलनीय है। सेवा ही संगठन के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल राजनीति ही नहीं करते बल्कि जनसेवा करने में भी हमेशा अग्रणी रहते है!

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभियान चलाया जाएगा और कार्यकर्ताओं को इसके साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कॅरोना महामारी के दौरान चंडीगढ़ में सेवा ही संगठन के माध्यम से पार्टी द्वारा हज़ारों लोगों तक सहायता पहुँचाई गयी है ऐसी सेवा भावना को आगे भी जारी रखने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को पूर्ण सफल बनाने का प्रण लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!