चण्डीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ प्रदेश ने आज प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन एवं राष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती आशा कुमारी जसवाल के नेतृत्व में हरियाली तीज कार्यक्रम भाजपा कार्यालय कमलम में आयोजित किया जिसमें बतौर विशेष मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी दीप्ति रावत, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, राष्ट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, महापौर रवि कांत शर्मा, महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन एवं बीसी पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व महिला मोर्चा कार्यकारिणी की मीटिंग संपन्न हुई और कई प्रस्ताव पास किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरियाली तीज अवसर पर हरे रंग के परिधान पहन कर आई थी। महिलाओं ने तरह-तरह के गीत गाकर महोत्सव को प्रस्तुत किए गढ़वाली, हिमाचली, राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी गीतों ने मन मोह लिया। इस अवसर पर सुनीता भवन एवं आशा जसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे त्योहारों के आयोजन का उद्देश्य प्रेम भाईचारा हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के अतिरिक्त पर्यावरण को प्रमोट करने के लिए हरियाली को अधिक से अधिक समाज में जागृति पैदा करना है।

महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि भविष्य में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश में सभी जिलों में आयोजन कर समाज में प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को प्रतिभागी बनाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही अनेक महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं के प्रति समाज की महिलाओं को अवगत कराया जाएगा। लतिका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की कल्याणकारी योजनाएं जिसमें कि सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के अतिरिक्त शैक्षिक विकास के लिए जो योजनाएं बनाई हैं उसको लागू करने के लिए महिला मोर्चा हर स्तर पर योजनाएं बनाकर लागू करने का एवं जागृत करने का अभियान प्रारंभ करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!