चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा का बढ़ा कुनबा: AAP व कांग्रेस की कई महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

CHANDIGARH, 11 JULY: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली व भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों की कई महिलाओं ने आज चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस से जुड़ी कुछ महिलाएं आज प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई।

इस अवसर पर मोर्चा प्रभारी कैलाश चंद जैन, मोर्चा महामंत्री नेहा अरोड़ा, रूबी गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता, पार्षद हरप्रीत कौर बबला व पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह बबला भी उपस्थित रहे। आज भाजपा में शामिल होने वाली महिलाओं में सुनीता, आशा कुमारी, उर्मिला देवी, निर्मल शर्मा, दीपी, प्रीति, जसविंदर, कोशल्या, पिंका, ज्ञानी देवी, जयवती देवी, अनीता, मिंता पार्वती, मालिन देवी, सुशीला देवी, फूल माटी, शीला शुक्ला, ज्योति शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें हर एक कार्यकर्ता का सम्मान होता है और एक साधारण कार्यकर्ता भी बड़े-बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आज शामिल हुई सभी महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। यहां हर कार्यकर्ता को काम मिलता है। अरुण सूद ने कहा कि आज की जॉइनिंग से पार्टी व महिला मोर्चा को बल मिलेगा तथा पार्टी को मजबूती मिलेगी। आज की जॉइनिंग में देवेंद्र बबला, हरप्रीत कौर बबला, रागिनी मिश्रा व चित्रलेखा की विशेष भूमिका रही।

error: Content can\\\'t be selected!!