चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद हुए कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई में भर्ती

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी खुद अरुण सूद ने ट्वीट करके व फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वह अपना विशेष ध्यान रखें तथा कोई भी कोविड लक्षण नजर आने पर तुरंत डाक्टर से कंसल्ट करें।

3 दिसम्बर को आया बुखार
चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि 3 दिसम्बर की शाम को उन्हें बुखार आया था। इसके बाद एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को अपने घर में ही क्वारंटाइन कर लिया था। आज उन्होंने अपना कोविड-19 टैस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर वह पीजीआई में एडमिट हो गए हैं। गौरतलब है कि गत जुलाई माह में उनकी पत्नी भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं लेकिन तब अरुण सूद की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

error: Content can\\\'t be selected!!