चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ईवी पॉलिसी के बारे में कल प्रशासक से मिलेंगे, राहत मिलने की उम्मीद

CHANDIGARH, 7 NOVEMBER: चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी को लेकर मचे बवाल और पेट्रोल वाले टू व्हीलर्स की नई रजिस्ट्रेशन की कैंपिंग के चलते शहरवासी और ऑटो मोबाइल डीलर्स परेशान हैं। इसी समस्या के समाधान को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, अन्य भाजपा नेता और चंडीगढ़ ऑटोमोबल डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य मल्होत्रा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल की शक्ल में कल गवर्नर पंजाब और प्रशासक चंडीगढ़ बनवारी लाल पुरोहित से मिलेंगे।

मल्होत्रा ने बताया कि शहर में ईवी को शुरू करने के लिए कोई विरोध नहीं है, ईवी भविष्य की टेक्नोलॉजी है और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा विरोध सिर्फ इसको तत्काल प्रभाव और बिना किसी तैयारी के लागू करने को लेकर हैं। ईवी को शुरू करने से पहले इससे संबंधित सभी समस्याओं को समझना होगा और उनका समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा कि चार्जिंग स्टेशन, कंपनियों से व्हीकलस की डिमांड के हिसाब से उत्पाद, लोगों को इस तकनीक के बारे में समझना इत्यादि भी महत्वपूर्ण है।

मल्होत्रा ने शहर वासियों और व्यापारियों को इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आश्वासन दिया और कहा कि भाजपा सदैव आम लोगों के साथ खड़ी है।

error: Content can\\\'t be selected!!