चंडीगढ़ भाजपा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले में हुई नई नियुक्तियां, बबला बने जिला प्रभारी

CHANDIGARH, 1 SEPTEMBER: भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवासुलू से विचार-विमर्श के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंदर सिंह बबला को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि इसके अलावा अजय राणा को जिले के मण्डल नम्बर 33 का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि निवर्तमान मंडलाध्यक्ष रोहित कुमार को एनजीओ प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि उक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता हैं। इनकी नियुक्तियों से पार्टी के कार्य में तेजी आएगी तथा पार्टी को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह गुजराल, श्रीमती पूजा बराड़, अशोक भूमिया, जिला महामंत्री संदीप महाजन, राजेश अरोड़ा, जिला सचिव राम शुक्ला, कुंदन बैरवा, रविंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष डॉ. मीना चड्ढा, विजेंद्र सूद, दीपक शर्मा और अजय राणा उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!