चंडीगढ़ कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन, गरीबों को बांटे कंबल

CHANDIGARH, 9 DECEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन आज सैक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया। इस दौरान समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की दो महिलाओं ने कांग्रेस की नेता के जन्मदिवस की खुशी मनाते हुए केक काटा। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने गरीबों को कंबल भी बांटे।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने सोनिया गांधी को सभी कांग्रेसजनों के लिए एक मां तुल्य नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अकेले और अपनी कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के बल पर वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में ला दिया था। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं एडवोकेट पवन शर्मा और भूपिंदर सिंह बढ़हेड़ी ने मनरेगा, आरटीआई, भोजन का अधिकार और शिक्षा का अधिकार अधिनियमों की रूपरेखा तैयार करने में सोनिया गांधी के प्रयासों की सराहना की।

पार्षद गुरप्रीत गाबी ने उनके उस अनुकरणीय बलिदान को याद किया, जब उन्होंने विश्व स्तरीय अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह के पक्ष में प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ दी थी, ताकि वाजपेयी सरकार द्वारा पैदा की गई आर्थिक समस्याओं से सही ढंग से निपटा जा सके। इस अवसर पर उपस्थित अन्य कांग्रेसी नेताओं में धर्मवीर, पार्षद जसबीर सिंह बंटी, रमेश आहूजा, हाफिज अनवर उल हक, बीएम खन्ना, अहमद अली, भजन कौर, रवि ठाकुर, जाहिद परवेज खान, अच्छे लाल गौड़, बलविन्दर कौर और मनोज गर्ग शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!