चंडीगढ़ कांग्रेस ने हिमाचल सैल का किया गठन, बलदेव सिंह ठाकुर को बनाया चेयरमैन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में आज पार्टी के हिमाचल सैल की महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई गई, जिसमें बलदेव सिंह ठाकुर को हिमाचल सैल का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि आज हिमाचल के लोग भी बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान हैं, उनमें रोष है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने कहा कि हिमाचल के नागरिकों का चंडीगढ़ में बड़ा योगदान है। चाहे बात पीजीआई की करें, चाहे शिक्षा संस्थानों की , चंडीगढ़ के हर एक विकास कार्य में हिमाचल के लोगों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस का हिमाचल सैल चंडीगढ़ में कांग्रेस को और मजबूत करेगा। साथ ही आने वाले चुनावों में हिमाचल के लोग मोदी सरकार की विफलताओं को चंडीगढ़ के नागरिकों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। हिमाचल सैल के नवनियुक्त चेयरमैन बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरकर चंडीगढ़ में कांग्रेस को और ज्यादा मजबूत करने में हर संभव सहयोग देंगे। पार्टी की नीतियों व भाजपा सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाकर चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस से जोड़ेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!