चंडीगढ़ कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की आलोचना की, भ्रष्टाचार के समर्थन का लगाया आरोप

बीजेपी और केजरीवाल के बीच सांठगांठ की पोल खुल गई है: राजीव शर्मा

CHANDIGARH, 27 FEBRUARY: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज किए गए प्रदर्शन की आलोचना की है।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने एक बयान में कहा कि चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लोगों के सामने आज एकमात्र सवाल यह है कि सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री, जो कि शराब घोटाले में हुए भ्रष्टाचार में मनीष सिसोदिया के साथ पूरी तरह से संलिप्त हैं, को क्यों साफ बचकर जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से बीजेपी और अरविंद केजरीवाल के बीच की सांठगांठ की पोल खुल गई है।

error: Content can\\\'t be selected!!