एचएस लक्की के नेतृत्व में निगम कमिश्नर से मिला चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, लोक कल्याण के मुद्दों पर की चर्चा

CHANDIGARH, 13 JULY: चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा से मुलाकात की और चंडीगढ़ से संबंधित लोक कल्याण के मुद्दों पर उनके साथ उपयोगी चर्चा की।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को शहर की कुछ जटिल समस्याओं से निपटने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। लक्की ने कहा कि सुंदर शहर चण्डीगढ़ की अवधारणा को 1950 के दशक के मध्य से कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने लगातार एक सुन्दर आकार देने का काम किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ कांग्रेस शहर के पुराने गौरव को वापस लाने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग जारी रखेगी।नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल के विचारों की सराहना की और उन्हें शहर की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित व्यक्तियों एवं विभागों के साथ काम करने का आश्वासन दिया।

error: Content can\\\'t be selected!!