चंडीगढ़ कांग्रेस ने केंद्र से की नगर निगम में भी दल-बदल विरोधी कानून लागू करने की मांग

मेयर के चुनाव में गुप्त मतदान की प्रथा को भी समाप्त किया जाना चाहिए: एचएस लक्की

CHANDIGARH, 19 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने केन्द्र सरकार से नगर निगमों पर भी दल-बदल विरोधी कानून के प्रावधानों को लागू करने के लिए एक कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महापौर के चुनाव में गुप्त मतदान की प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए और यह पूरे सदन के सामने हाथ उठाकर कराया जाना चाहिए।

लक्की ने शहर की सभी राजनीतिक पार्टियों से भी कांग्रेस पार्टी की इस मांग का समर्थन करने की अपील की, ताकि चंडीगढ़ की राजनीति में पारदर्शी और ईमानदार माहौल बना रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!