चंडीगढ़ करणी सेना के अध्यक्ष मनीष राणा व आम आदमी पार्टी के युवा अध्यक्ष रणदीप सिंह ने साथियों समेत कांग्रेस का हाथ थामा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस को आज उस समय और बल मिल गया जब चंडीगढ़ करणी सेना के अध्यक्ष मनीष राणा तथा आम आदमी पार्टी के बुड़ैल के युवा अध्यक्ष रणदीप सिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने मनीष राणा व रणदीप सिंह तथा उनके साथियों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा दिन-प्रति-दिन बढ़ता जा रहा है और इसको देखकर भारतीय जनता पार्टी में डर बैठ गया है। हर रोज नए लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए कांग्रेस को ज्वाइन कर रहे हैं। सुभाष चावला ने कहा कि हर रोज 4-5 अलग-अलग संस्थाओं के लोगों के फोन मुझको आते हैं, जो कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करना चाहते हैं और कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी में रहकर कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

मनीष राणा और रणदीप सिंह का कांग्रेस में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला व अन्य नेता।

इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेता विजय राणा ने कहा कि इन सभी नए साथियों का चंडीगढ़ कांग्रेस में स्वागत है और यह सभी नए साथी चंडीगढ़ में कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम करेंगे तथा नगर निगम चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए मेहनत करेंगे। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी जिंदल, पवन शर्मा व भूपिंदर सिंह बड़हेरी भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!