चंडीगढ़ मेयर चुनाव: आज अभी तक के खास अपडेट्स ये हैं

मेयर चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले आज शहर का सियासी पारा हाई है।

👉 कांग्रेस पार्षद जसबीर सिंह बंटी के घर के बाहर सैकड़ों AAP कार्यकर्ताओं का पहरा है। कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने अभी-अभी कांग्रेसजनों से भी वहां पहुंचने की अपील जारी की है।

👉 लक्की ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कल सुबह 10 बजे नगर निगम कार्यालय के बाहर मैदान में इकट्ठा होने की भी अपील जारी की है।

👉 नगर निगम के नोटिस के बाद बंटी आज दोबारा नामांकन वापस लेने नहीं जाएंगे। बंटी अब कल वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपना पर्चा वापस लेंगे।

👉 कल के बंटी कांड के बाद लक्की कांग्रेस के सभी पार्षदों को लेकर हिमाचल चले गए हैं। AAP पार्षद भी पंजाब में अज्ञात स्थान पर डेरा डाले हुए हैं। ये सभी कल चुनाव के मौके पर लौटेंगे।

👉 मेयर चुनाव के बीच ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी AAP के समर्थन का भरोसा लेना चाहती है। इसी सिलसिले में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और सांसद राघव चड्ढा के बीच बातचीत हुई।

👉 बंटी कांड को लेकर आज शाम पांच बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हालांकि हाईकोर्ट में याचिका के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को आज सुबह बंटी से मिलने दिया।

👉 भाजपा ने फिर दावा किया है कि इस बार भी मेयर चुनाव में भाजपाई उम्मीदवारों की ही जीत होगी।

@ ANewsOffice.com

error: Content can\\\'t be selected!!