चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव परिणामः भाजपा व कांग्रेस पर चली AAP की झाड़ू, पहली बार में ही 14 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनी

CHANDIGARH: सफाई यानी स्वच्छता सर्वेक्षण की ताजा रैकिंग में 66वें नंबर पर पहुंचे सिटी ब्यूटीफुल कहे जाने वाले चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव में लोगों ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आम आदमी पार्टी की झाड़ू फेर दी। निगम चुनाव के लिए 24 दिसंबर को डाले गए वोटों की गिनती आज शुरू हुई तो नतीजों के रुझान ने सबको चौंका दिया। शुरू से ही आम आदमी पार्टी ने कई सीटों पर बढ़त बना ली। हालांकि चुनाव परिणाम का खाता एक सीट पर कांग्रेस की जीत से खुला लेकिन इसके बाद एक के बाद एक आम आदमी पार्टी 14 सीटों पर जीत गई तो भाजपा व कांग्रेस की हवाइयां उड़ गईं। भाजपा के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा समेत भाजपा के तीनों पूर्व मेयर भी चुनाव हार गए। कुल 35 सीटों पर हुए इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14, भाजपा को 12, कांग्रेस को 8 तथा एक सीट अकाली दल को मिली है।

मेयर रविकांत शर्मा को उनके वार्ड नंबर-17 में आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने करारी मात दी। यह वार्ड शहर की हॉट सीटों में शुमार था। क्योंकि यहां से न केवल भाजपा के मेयर रविकांत शर्मा चुनाव लड़ रहे थे, बल्कि आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी हुई थी। रविकांत शर्मा पिछली बार इसी वार्ड से चुनाव जीतकर मेयर बने थे, जबकि प्रदीप छाबड़ा भी इसी वार्ड से लगातार 3 बार चुनाव जीतकर मेयर रह चुके हैं। इस वार्ड को प्रदीप छाबड़ा का गढ़ माना जाता रहा है। चूंकि इस बार आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में पार्टी के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा के चेहरे को आगे करके चुनाव लड़ा था, इसलिए इस वार्ड के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर लगी थी। चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने 14, भाजपा 12, कांग्रेस 8 तथा अकाली दल ने एक सीट जीती है।

नगर निगम चुनाव परिणामः कौन किस सीट पर जीता ?

वार्ड नं. 1- जसविंदर कौर (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 2 – महेश इंदर सिंह सिद्धू (बीजेपी)

वार्ड नं. 3 – दिलीप शर्मा (बीजेपी)

वार्ड नं. 4 – सुमन शर्मा (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 5 – दर्शना देवी (कांग्रेस)

वार्ड नं. 6 – सरबजीत कौर (बीजेपी)

वार्ड नं. 7 – मनोज कुमार (बीजेपी)

वार्ड नं. 8 – हरजीत सिंह (बीजेपी)

वार्ड नं. 9 – बिमला दुबे (बीजेपी)

वार्ड नं. 10 – हरप्रीत कौर बबला (कांग्रेस)

वार्ड नं. 11 – अनूप गुप्ता (बीजेपी)

वार्ड नं. 12- सौरभ जोशी (बीजेपी)

वार्ड नं. 13- सचिन गालव (कांग्रेस)

वार्ड नं. 14 – कुलजीत सिंह (बीजेपी)

वार्ड नं. 15 – रामचंद्र यादव (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 16 – पूनम कुमारी (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 17 – दमनप्रीत सिंह (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 18 – तरुणा मेहता (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 19 – नेहा मुसावत (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 20 – गुरचरनजीत (कांग्रेस)

वार्ड नं. 21 – जसबीर सिंह गिल (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 22 – अंजू कत्याल (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 23 – प्रेम लता (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 24 – जसबीर सिंह बंटी (कांग्रेस)

वार्ड नं. 25 – योगेश ढींगरा (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 26 – कुलदीप दलोहर (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 27 – गुरबख्श रावत (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 28 – निर्मला देवी (कांग्रेस)

वार्ड नं. 29 – मुनव्वर खान (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 30 – हरदीप सिंह (शिरोमणि अकाली दल)

वार्ड नं. 31 – लखविंदर सिंह बिल्लू (आम आदमी पार्टी)

वार्ड नं. 32 – जसमन प्रीत सिंह (बीजेपी)

वार्ड नं. 33- कंवरजीत सिंह राणा (बीजेपी)

वार्ड नं. 34 – गुरप्रीत सिंह गाबी (कांग्रेस)

वार्ड नं. 35 – राजिंदर कुमार शर्मा (बीजेपी)

error: Content can\\\'t be selected!!