चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: रविंद्र पठानिया व शक्ति देवशाली समेत भाजपा के 32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कांग्रेस से पूर्व मेयर कमलेश ने भी भरा पर्चा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नं एक से मनजीत कौर, वार्ड नं 2 से महेशइंदर सिंह सिद्धू, वार्ड नं 4 से सविता गुप्ता, वार्ड नं 5 नीकिता गुप्ता, वार्ड नं 6 से सर्बजीत कौर ढिल्लों, वार्ड नं 7 से मनोज सोनकर, वार्ड नं 8 हरजीत सिंह, वार्ड नं 9 बिमला दुबे, वार्ड नं 10 से राशि भसीन, वार्ड 12 से सौरभ जोशी, वार्ड नं 13 से प्रिंस भंडुला, वार्ड नं 14 से कुलजीत सिंह संधू, वार्ड नं गोपाल शुक्ला पप्पू, वार्ड नं 16 से उषा, वार्ड नं 18 से सुनीता धवन, वार्ड नं 19 से योगिता विक्की शेरा, वार्ड नं 20 से देवी सिंह, वार्ड नं 21 से देवेश मोदगिल, वार्ड नं 22 से हीरा नेगी, वार्ड 23 से नेहा अरोड़ा, वार्ड नं 24 से सचिन कुमार, वार्ड नं 25 से विजय राणा, वार्ड नं 26 से राजेश कालिया, वार्ड नं 27 से रविन्द्र रावत, वार्ड 28 से जसविंदर कौर, वार्ड 29 से रविन्द्र पठानिया, वार्ड नं 30 से शक्तिप्रकाश देवशाली, वार्ड नं 31 से भरत कुमार, वार्ड नं 32 से जसमन सिंह, वार्ड नं 33 से कंवरजीत सिंह राणा, वार्ड 34 से भूपिन्द्र शर्मा, वार्ड नं 35 से राजेन्द्र कुमार शर्मा ने यूटी चुनाव आयोग द्वारा गठित नोमिनेशन सेंटरों में जाकर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, महासचिव रामबीर, चन्द्रशेखर सहित पार्टी के वरिष्ठ सदस्य शामिल हुये।

इधर, पूर्व मेयर एवं वार्ड-19 से कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती कमलेश बनारसीदास ने भी आज नामांकन के अंतिम दिन रामदरबार के अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पर्चा दाखिल किया। इससे पहले वार्ड के निवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कमलेश बनारसी दास को फूल-मालाएं पहनाकर शानदार जीत की शुभकामनाएं दीं।

नामांकन पत्र दाखिल करते हुए भाजपा उम्मीदवार रविन्द्र पठानिया
नामांकन पत्र दाखिल करते हुए भाजपा उम्मीदवार शक्ति प्रकाश देवशाली
error: Content can\\\'t be selected!!