जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रधानमंत्री व भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का किया धन्यवाद

CHANDIGARH, 6 AUGUST: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस जीत से उल्लास में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों का मुंह मीठा करवा एक दूसरे को दी बधाई।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर व चंद्रशेखर, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, प्रदेश कार्यालय सचिव देवी सिंह, गजेंद्र शर्मा व युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा के अलावा हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल राणा औऱ महामंत्री योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा की तरफ से जगदीप धनखड़ को बधाई दी व प्रधानमंत्री तथा भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया, जिन्होंने एक आम किसान परिवार से आने वाले व्यक्ति को देश के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने का अवसर दिया।

error: Content can\\\'t be selected!!