चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने टीचर सैल का किया गठन, चितरंजन सिंह को बनाया चेयरमैन

CHANDIGARH: आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने टीचर सेल का गठन किया, जिसमें चितरंजन सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल एजुकेशन डिपार्टमेंट चंडीगढ़ को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि आज अध्यापको में बीजेपी की सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष है। टीचर सेल के चेयरमैन चितरंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस टीचर सेल की टीम आने वाले नगर निगम चुनावों में जी जान लगाकर मोदी सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने में पार्टी की मदद करेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!