चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने की एक और नई नियुक्ति

अब किसान कांग्रेस सैल की कमान सौंपी कद्दावर नेता को

new appointment in congress CHANDIGARH, 23 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संगठन को लगातार मजबूत करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने आज कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में आयोजित एक सादे समारोह में धनास निवासी लखविंदर सिंह निनी को चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के किसान कांग्रेस सैल का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान लक्की ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लखविंदर सिंह निनी को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया कि 2004 में 24 साल की छोटी उम्र में कांग्रेस पार्टी के समर्थन से ग्राम धनास के सरपंच के रूप में चुने गए लखविंदर सिंह अभी तक पार्टी के एक प्रमुख कार्यकर्ता बने रहे। दिसम्बर 2021 में अपने वार्ड के लोगों के दबाव में उन्होंने नगर निगम का पिछला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। उन्हें करीब 1500 वोट मिले थे। लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के कट्टर सर्मथक रहे लखविंदर सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस में फिर से शामिल होने का फैसला किया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। आज उनकी घर वापसी का स्वागत पार्षद जसबीर सिंह बंटी, जीत सिंह बहलाना, कुलविंदर सिंह, करण संधू, मान सिंह, साहब सिंह यादव, हरविंदर संधू, समर बिलिंग, बिल्लू मित्तल, गुरविंदर संधू और राजदीप सिद्धू सहित कई कांग्रेस नेताओं ने किया।

error: Content can\\\'t be selected!!