चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर पंजाब राजभवन के सामने किया मौन धरना-प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब: सुभाष चावला

CHANDIGARH: लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे तथा लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज पंजाब राजभवन के सामने मौन धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस मौन धरना-प्रदर्शन में देविंदर सिंह बबला नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज अनवार उल हक, प्रदेश महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की, जिलाध्यक्ष देविंदर गुप्ता, राजीव मौदगिल, मनोज लुबाना प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

मौन धरना-प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने कहा कि आर्थिक मुआवजा पीड़ित परिवारों की भावनाओं को शांत करने में सक्षम नहीं होगा लेकिन दोषियों को दंडित करने से उन्हें कुछ राहत मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा लखीमपुर खीरी की घटना में पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने की बजाय अपने मंत्री को बचाने में लगी हुई है, जो कि पीड़ितों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश पिछले एक साल से ज्यादा समय से मोदी सरकार का किसान विरोधी रवैया देख रहा है। अब लखीमपुर खीरी में एक बार फिर भाजपा सरकार बेनकाब हो गई है।

पंजाब राजभवन के सामने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस का मौन धरना-प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। इस मौके पर जसबीर सिंह बंटी, नसीब जाखड़, कुलबीर सिंह, करणबीर सिंह कानू, नवदीप सिंह, कुलवंत सिंह, रवि ठाकुर, जीत सिंह, रामेश्वर गिरि, सचिन गालव, गुरमिंदर सिंह, प्रमोद शर्मा, देविंदर भोला, प्रेम नंदा आदि कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!