चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने लोगों को पौधे बांटकर मनाया अंतरराष्ट्रीय मिट्टी दिवस

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रानो देवी और कांग्रेस ब्लॉक नंबर 23 की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पौधे वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय मिट्टी दिवस मनाया, जिसमें मुख्य रूप से चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे शामिल हुईं। कार्यक्रम के अंतर्गत चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने लगभग 100 पौधे सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर आम जनता को वितरित किए।

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने बताया मिट्टी का महत्व

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि आज मिट्टी का कटाव जिस ढंग से होता जा रहा है उसको रोकने के लिए पौधे अधिक से अधिक आमजन को लगाने चाहिए। मिट्टी और पौधे का आपस में परस्पर संबंध है। इस संबंध को जीवित रखने के लिए पौधों के साथ-साथ पर्यावरण और हवा की शुद्धि के लिए मिट्टी का भी उतना ही महत्व है। दीपा दुबे ने पुराने दिनों को याद करते हुए यह कहा कि कोई समय था जब बच्चे मिट्टी में खेल कर बड़े होते थे लेकिन आज का समय कोई बच्चा मिट्टी में खेलना तो दूर, मिट्टी को हाथ लगाने को भी तैयार नहीं होता है। आज के बच्चे का जीवन सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर तक सीमित हो चुका है। पहले इस समय में बहुत सारे खेल मिट्टी में खेलते थे और उनका शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता था लेकिन आज बच्चों में इम्युनिटी की बहुत अधिक मात्रा में मुश्किलें आ रही हैं, जिसके कारण गंभीर बीमारियां बच्चों को लग रही हैं।

ट्रांसपोर्ट चौक लाइट प्वाइंट पर पौध वितरण के दौरान मौजूद महिला कांग्रेस कार्यकर्ता व चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे।

नगर निगम को लिया आड़े हाथ, कहा-पार्क होते जा रहे मिट्टी रहित

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने चंडीगढ़ नगर निगम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चंडीगढ़ का हर पार्क मिट्टी रहित होता जा रहा है। हरियाली के चलते पार्कों में घास तो लग गई लेकिन बच्चों को खेलने के लिए कोई भी ऐसा पार्क नहीं बचा जो मिट्टी का हो, जबकि मनुष्य के शरीर को मजबूत बनाने के लिए मिट्टी में उठना-बैठना आवश्यक है। आज के समय में पेवर ब्लॉक व पार्क में लगीं अन्य वस्तुओं के कारण मिट्टी का नामोनिशान पार्क में खत्म होता जा रहा है। लोगों को जागरूक करते हुए दीपा दुबे ने यह संदेश दिया कि लोगों को इस समय अधिक से अधिक पौधे अपने आसपास और अपने घरों में लगाने चाहिए।

ये महिलाएं रहीं मौजूद

इस अवसर पर महिला कांग्रेस से रानो देवी, ज्योति हंस, कांता, रामा, फरीदा, रेखा, रिंकी, बेबी, ललिता, गीता,प्यारी, ओमवती, मुस्कान, सीटीसीसी मेंबर किशन और ममता राणा, ब्लॉक कांग्रेस से जानकी कालिया, दाऊद , विक्रम, तिहारी, तनु और खुश के साथ अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

Result of examination May/September 2020 declared by PU

error: Content can\\\'t be selected!!