चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी ओनर्स ने रजिस्ट्री बैन के विरोध में सेक्टर-17 प्लाजा में निकाला कैंडल मार्च

CHANDIGARH, 25 FEBRUARY: शनिवार शाम को 6 बजे सेक्टर-17 प्लाजा में चंडीगढ़ के हजारों प्रापर्टी ओनर्स रजिस्ट्री बैन के विरोध में कैंडल मार्च करने को  मजबूर हुए। चंडीगढ़ में शेयर की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री बैन की एसओपी जारी होने के बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन टस से मस नहीं हो रहा है। इसीलिए शनिवार शाम को लोगों ने हजारों की संख्या में सेक्टर-17 प्लाजा में कैंडल मार्च कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में शहर के लगभग सभी संगठनों ने भाग लिया। जानकारी देते हुए हरपाल सिंह प्रेसिडेंट चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर एसोसिएशन ने बताया कि शहरवासी चुप बैठने वाले नहीं हैं। जब तक हमारा हक हमें वापस नहीं मिलता, हमारा विरोध प्रदर्शन और विकराल रूप लेता रहेगा। आज के प्रदर्शन में महिलाओं सहित सैकड़ों परिवार शामिल रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!