चंडीगढ़ भाजपा के सिख नेताओं ने लालपुरा को BJP संसदीय बोर्ड में शामिल किए जाने का किया स्वागत, कहा-भाजपा ने सिखों का मान बढ़ाया

CHANDIGARH, 19 AUGUST: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन एवं पंजाब के पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा (Iqbal Singh Lalpura) को भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले केंद्रीय संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने का पार्टी के सिख नेताओं ने स्वागत किया है तथा इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरे केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया है।

चंडीगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष सतिन्दर सिंह सिद्धू, किसान मोर्चा अध्यक्ष दीदार सिंह के अलावा धर्मेंद्र सिंह, ,अवतार सिंह मनीमाजरा, कुलजीत सिंह, मनदीप सिंह पलसोरा, दलबीर सिंह नंबरदार ,जगतार सिंह ढिल्लों व भजन सिंह माडू ने आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक सिख नेता को पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले संसदीय बोर्ड में शामिल करके सिखों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही सिखों को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। इन भाजपा नेताओं ने लालपुरा की ताजा नियुक्ति से सिखों को दिए गए मान-सम्मान के लिए भाजपा के पूरे केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया है।

error: Content can\\\'t be selected!!