चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने मोर्चा प्रभारी नियुक्त किए, जानिए किसको कहां लगाया

CHANDIGARH: नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद संगठन को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं। सूद ने आज भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और संगठन महामंत्री दिनेश कुमार की सहमति से पार्टी के सभी मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए हैं।

यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन को महिला मोर्चा का प्रभारी तथा प्रदेश सचिव अनूप गुप्ता को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है । इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा को एससी मोर्चा, रमेश कुमार निक्कू को किसान मोर्चा तथा प्रदेश सचिव हुकम चन्द को ओबीसी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि नए प्रभारियों की नियुक्ति से पार्टी तथा मोर्चा में पार्टी सम्बधी कार्यो में नए संचार का विकास होगा व पार्टी की गतिविधियों को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं तथा मोर्चा को उनके अनुभव का लाभ होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!