मोरबी पुल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने सुखना झील पर निकाला कैंडल मार्च

यह घटना गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार और लालच के कारण हुई: एचएस लक्की

CHANDIGARH, 1 NOVEMBER: चंडीगढ़ टेरिटोरियल यूथ कांग्रेस ने गुजरात में मोरबी ब्रिज गिरने से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज यहां सुखना झील पर कैंडल मार्च निकाला।

इस दौरान चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लोबाना के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने गुजरात सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस अवसर पर लक्की ने कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार और लालच के कारण हुई, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और पीड़ितों तथा घायलों के लिए भारी मुआवजे की मांग की। लक्की ने कहा कि सरकार को इस बात का ब्योरा देना चाहिए कि एक नौसिखिया कंपनी को ठेका किस लालच में दिया गया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लोबाना ने कहा कि गुजरात सरकार दोषियों को बचा रही है और इस प्रक्रिया में पीड़ितों को न्याय से वंचित कर रही है। पुल का रखरखाव एक ऐसी कंपनी को दिया गया था जिसके पास केवल भाजपा शासन के कथित करीबी व्यक्ति का पक्ष लेने के अलावा कोई विशेषज्ञता नहीं थी।

error: Content can\\\'t be selected!!