इंडोनेशिया की काव्य गोष्ठी में चंडीगढ़ के कवि प्रेम विज ने बांधा समां

CHANDIGARH:  महिला काव्य मंच इंडोनेशिया इकाई की मासिक गोष्ठी टैन न्यूज पर गत दिवस हुई। इस गोष्ठी का संचालन एवं अध्यक्षता कवयित्री योगिता शर्मा प्रेसीडेंट महिला काव्य मंच इंडोनेशिया ने किया।

इस काव्य गोष्ठी में प्रसिद्ध कवयित्री पूर्णिमा सिंह ओमान से मुख्य अतिथि एवं भारत से प्रसिद्ध कवि एवं लेखक प्रेम विज (चंडीगढ़) विशिष्ट अतिथि के तौर पर जुड़े। प्रसिद्ध कवि आशीष शर्मा रीजनल प्रेसीडेंट पोयट्री एंड लिट्रेरी ग्रुप साऊथ ईस्ट एशिया एवं प्रेसीडेंट इंडियन एक्सपेट्रियेट एसोसिएशन मिडान इंडोनेशिया से जुड़े। श्रीलंका से प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं लेखिका डॉ. अंजलि मिश्रा भी शामिल हुईं। इंडोनेशिया से कवि अनिरुद्ध धोंगड़े और कवयित्री मीनाक्षी “गाँधी” गुप्ता भी जुड़े। इस गोष्ठी में चंडीगढ़ के वरिष्ठ कवि प्रेम विज ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया तो अन्य कवियों ने भी अपने कविता पाठ से सभी का मन मोह लिया। महिला काव्य मंच की संस्थापक चेयरमैन नरेश नाज हैं और डॉ. दुर्गा सिन्हा “उदार” इसकी अंतरराष्ट्रीय महासचिव हैं।

ये भी पढ़ेंः पंजाब के भाषा विभाग ने 18 वर्गों के लिए साहित्य रत्न और शिरोमणि पुरस्कार घोषित किए

error: Content can\\\'t be selected!!