चंडीगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज को स्नेह प्रभा शुक्ला यादगार अवार्ड से किया गया सम्मानित

CHANDIGARH/LUDHIYANA, 18 SEPTEMBER: चंडीगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज को पंजाब साहित्य कला मंच लुधियाना के अध्यक्ष डा. फकीर चंद शुक्ला ने अपने निवास स्थान पर श्रीमती स्नेह प्रभा शुक्ला यादगार अवार्ड-2022 से सम्मानित किया। सम्मान में उन्हें शाल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर प्रसिद्ध उपन्यासकार लाजपत राय गर्ग भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीमती स्नेह प्रभा शुक्ला यादगार अवार्ड को फकीर चंद शुक्ला ने अपनी धर्मपत्नी की याद में शुरू किया है और प्रतिवर्ष किसी न किसी प्रतिष्ठित साहित्यकार को साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह अवार्ड दिया जाता है। चंडीगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज की अब तक 20 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे चंडीगढ़ साहित्य अकादमी, भाषा विभाग पंजाब, पंजाब सरकार के साथ-साथ अनेक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!