चरनजीत सिंह चन्नी कल सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

CHANDIGARH: चरनजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को लिखे अपने पत्र के द्वारा जानकारी दी कि 19 सितम्बर को हुई कांग्रेस विधायक दल (सी.एल.पी.) की मीटिंग में, उनको पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।  

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने उनको बधाई दी और 20 सितम्बर को सुबह 11 बजे पंजाब राज भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने का न्योता दिया। चन्नी के साथ सीनियर कांग्रेसी नेता श्री हरीश रावत, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान श्री. नवजोत सिद्धू, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया और श्रीमती अरुणा चौधरी शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!