तमिल देवी मां मंदिर के उदघाटन व पोंगल महोत्सव में भाजपा नेता संजय टंडन के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

दिव्यांगों को साइकिलें और आठ व्हील चेयर भेंट कर शुभकामनाएं दी

CHANDIGARH, 20 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सेक्टर-30 स्थित भारती भवन में आयोजित तमिल देवी मां मंदिर के उद्घाटन व पोंगल महोत्सव में शामिल हुए। तमिल मनरम चंडीगढ़ तमिल संगम साउथ जोन कल्चरल सेंटर के महासचिव राजशेखर के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय टंडन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जरूरतमंद छात्रों और दिव्यांगों को साइकिलें और 8 व्हीलचेयर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छात्रों और दिव्यांगजनों से उनके विचार जाने और उन्हें केंद्र, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों की सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने बारे जागरूक भी किया। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा गई हैं, ताकि अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार का ध्येय गरीब वर्ग और महिलाओं को सशक्त बनाना बताया। साथ ही सरकारी नौकरियों में दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न अवसरों बारे भी जानकारी दी। वहीं भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव जरूरतमंद लोगों और विशेष रूप से दिव्यांगजनों के साथ खड़ी है। इस मौके पर चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद, पूर्व महापौर अनिल दुबे, पार्षद सौरभ जोशी समेत पुरुषोत्तम महाजन उमेश घई, मंडल अध्यक्ष साहिल, जोरा सिंह, रविंद्र रावत और तमिल समुदाय के कई सदस्य मौजूद रहे

error: Content can\\\'t be selected!!