Chandigarh में सफाई हड़ताल का ऐलान, 23 को नगर निगम दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

CHANDIGARH: चंडीगढ़ के कई सेक्टरों में सफाई का काम ठेके पर देने के विरोध में नगर निगम (Municipal Corporation) के सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम चंडीगढ़ (Safai Karamcharis Union Municipal Corporation Chandigarh) के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा व पूर्व प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चावर के नेतृत्व में आज सेक्टर-17 में हुई एक मीटिंग में 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय (Municipal Office) का घेराव कर रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सफाई का काम ठेके पर देने का फैसला नहीं बदला गया तो 15 दिन बाद निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

मीटिंग में सफाई कर्मचारी यूनियन (Safai Karamcharis Union) के पूर्व अध्यक्ष एवं सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति चंडीगढ़ के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा व पूर्व प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चावर ने कहा कि नगर निगम (Municipal Corporation) चंडीगढ़ के सेक्टर-1 से लेकर सेक्टर 30 तक में सफाई के कार्य को ठेके पर देने जा रहा है, जबकि नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी डयूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं और कोरोनाकाल में भी अपनी जान जोखिम में डालकर शहर की सफाई करते रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम कर्मचारियों पर अलग-अलग तरीके से सफाई कर्मचारी विरोधी नीतियां बनाकर थोप रहा है, जिसे शहर के सफाई कर्मचारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नगर निगम ने जीपीएस घड़ियां (GPS Watch) बंधवाकर सफाई कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाया है।

मीटिंग में निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय (Municipal Office) के सामने रोष प्रदर्शन किया जाएगा तथा निगम कार्यालय (Municipal Office) का घेराव किया जाएगा। अगर सफाई ठेके के फैसले को रद्द नहीं किया गया तो 15 दिन बाद सफाई कर्मचारी एवं चंडीगढ़ की विभिन्न ट्रेड यूनियनें मिलकर काम छोड़ हड़ताल (quit work strike) करेंगी।

error: Content can\\\'t be selected!!