कॉम्पिटेंट फाउंडेशन ने होनहार जरूरतमंद गरीब बच्चों को बांटे कम्प्यूटर

कॉम्पिटेंट फाउंडेशन सदैव जरूरतमंद लोगों की सहायता में रहा है अग्रसर: अवि भसीन

CHANDIGARH: कॉम्पिटेंट फाउंडेशन ने रामदरबार व मौलीजागरां के दो होनहार बच्चों को आज कम्प्यूटर देकर सम्मानित किया। दोनों ही बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें देखते हुए फाउंडेशन द्वारा यह सरहानीय कदम उठाया गया। इस पर बच्चों के अभिभावकों ने फाउंडेशन के फाउंडर व भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवी सिंह, भाजपा चंडीगढ़ मंडल 22 के अध्यक्ष अवि भसीन, मंडल 22 के सचिव जरनैल सिंह, सतवीर सिंह, राजेंद्र शर्मा व अशोक भूमिया भी उपस्थित थे।

अवि भसीन ने बताया कि रामदरबार में रहने वाली तीसरी कक्षा की 8 वर्षीय होनहार छात्रा इशु कम्पयूटर को पाकर बेहद खुश दिखी। उनके पिता रार्बट ने भावुक होकर कहा कि आज इशु का जन्मदिन था, पर वे कोई उपहार नहीं दे पाए लेकिन फाउंडेशन की ओर से यह बेहतरीन उपहार पाकर बहुत खुश है। रार्बट ने कहा कि वह और उनका परिवार संजय टंडन जी का इसके लिए आभार प्रकट करता है। यह गिफ्ट उनके लिए हमेशा एक यादगार रहेंगा। इशु अब इस कम्पयूटर के जरिये अपनी ऑनलाइन क्लासें आसानी से लगा सकेंगी।

दूसरी ओर मौलीजागरां के विकास नगर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय होनहार छात्रा ग्रेस ने अपने परिवार सहित फाउंडेशन संस्थापक संजय टंडन जी का आभार जताया और कहा कि कम्पयूटर नहीं खरीद सकते थे। ऐसे में इस बेहतरीन उपहार को पाकर वे सदैव फाउंडेशन के आभारी रहेंगे।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि फाउंडेशन हमेशा ही गरीबों की मदद के लिए आगे रहती है। रक्तदान से लेकर राशन दान में संस्था का दुसरा कोई सानी नहीं है। संजय टंडन हमेशा लोगों की जरूरतों के हिसाब से समय-समय में अपना हाथ आगे बढ़ाते रहेंगे और भविष्य में भी इसी तरह वह लोगों की मदद करते रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के मंडल 22 के अध्यक्ष अवि भसीन ने बताया कि फाउंडेशन ने सदैव ही जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अग्रसर रही है। अवि ने बताया कि संजय टंडन ने हाल ही में कई सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने मंडल के सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं और भविष्य में भी जनता के लिए इस प्रकार के प्रयास उनके द्वारा जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विशेष स्कूलों के 12 बाल नायकों को सम्मानित किया

error: Content can\\\'t be selected!!