पानी के रेट बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने फिर खोला मोर्चा, मनीमाजरा में निगम दफ्तर पर कल से अनिश्चितकालीन धरना

CHANDIGARH: भाजपा शासित चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा पानी के रेट्स तीन गुना बढ़ाए जाने के खिलाफ मनीमाजरा स्थित नगर निगम के दफ्तर के बाहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमवार से बेमियादी धरना शुरू करने जा रही है। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय भजनी ने बताया है कि चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के आदेशानुसार मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रशासन की तरफ से जारी कोरोना गाइड लाइंस का पालन करते हुए धरना देंगे। कांग्रेस नेता संजीव गाबा ने कहा कि भाजपा के निकम्मेपन के कारण ही पानी के रेट तीन गुना बढ़े हैं।

निगम के आश्वासन पर रोका था धरना-प्रदर्शन
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय भजनी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल व चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के नेतृत्व में कांग्रेस ने पानी के बढ़े हुए रेट्स को लेकर पिछले दिनों कुछ वार्डों में बीजेपी पार्षदों के घर का घेराव करने का प्रयास किया था लेकिन बाद में बीजेपी शासित नगर निगम ने आश्वासन दिया कि कोरोना महामारी के दौरान पानी के रेट्स नहीं बढ़ेंगे व सीवरेज सेस भी कम करके 5 प्रतिशत कर दिया है। पहले भरे बिलों का एरियर भी एडजस्ट किया जायगा। इस पर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन रोक दिए थे लेकिन बीजेपी का हमेशा की तरह यह भी झूठा वायदा साबित हुआ। पानी के बढ़े रेट्स व सीवरेज सेस अभी तक कम नहीं हुए। अभी भी भारी-भरकम पानी के बिल आ रहे हैं। बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस हमेशा जनता के हकों के लिए लड़ती आई है और लड़ती रहेगी।

पहले दिन ये लोग बैठेंगे धरने पर
संजय भजनी ने बताया कि भाजपा शासित नगर निगम द्वारा पानी के रेट्स तीन गुना बढ़ाए जाने के खिलाफ मनीमाजरा स्थित नगर निगम दफ्तर के बाहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनिश्चितकालीन धरने के पहले दिन कांग्रेस के पांच कार्यकर्ता सोमवार को सुबह 9 बजे ब्लॉक अध्यक्ष संजय भजनी, सुरजीत ढिल्लों, रामेश्वर गिरि, संजीव गाबा, फ़तेह सिंह धरनास्थल पर बैठेंगे। इसके बाद हर दिन इसी तरह पार्टी के पांच कार्यकर्ता धरना देंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!