कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए चंडीगढ़ से 35 डेलीगेट्स को दी मंजूरी, देखिए किस-किसको मिली जगह

congress national president election CHANDIGARH, 16 SEPTEMBER: ऑल इंडिया कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) डेलीगेट्स के चुनाव को मंजूरी दे दी। इन डेलीगेट्स का चुनाव पिछले दिनों चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के रिटर्निंग ऑफिसर एवं राजस्थान के विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा की देखरेख में हुआ था। यह पीसीसी डेलीगेट्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस से कोऑप्टेड डेलीगेट्स एवं एआईसीसी सदस्यों की घोषणा एआईसीसी के स्तर से अगले कुछ दिनों में की जाएगी। लक्की ने बताया कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति पहले ही घोषित की जा चुकी है। नए चुने गए पीसीसी डेलीगेट्स की संख्या 35 है। इनके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल तथा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला पदेन डेलीगेट के रूप में शामिल किए गए हैं।

पीसीसी डेलीगेट्स की लिस्ट ?


error: Content can\\\'t be selected!!